back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: शादी समारोह में चली गोली, 1 की मौत, 1 घायल

सीवान, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र भलवापुर गांव निवासी लड्डन मियां की बेटी की शादी थी। इस दौरान सभी रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे। इसी दौरान शादी समारोह में अचानक से गोली चलने लगी जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़हरिया के थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज के रूप में की गई है। मृतक रिश्तेदार लड्डन मियां के घर शादी समारोह में शरीक होने आया था। उन्होंने बताया कि घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी हर्ष फायरिंग में हुई है या अपराधियों ने शादी समारोह मे आकर इस वारदात को अंजाम दिया है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵