back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fastags: फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी, आज ही कर लें ये काम

Fastags Update: फास्टैग यूजर्स के लिए अहम एडवाइजरी जारी की गई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) की रोड टोलिंग अथॉरिटी ने 32 बैंकों की लिस्ट निकाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। फास्टैग यूजर्स के लिए अहम एडवाइजरी जारी की गई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) की रोड टोलिंग अथॉरिटी ने 32 बैंकों की लिस्ट निकाली है। इसके साथ ही यूजर्स को बताया गया है कि इन्हीं बैंकों से फास्टैग खरीदें। लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक फास्टैग का नाम नहीं था। इसका मतलब है कि पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार देश में 2 करोड़ से ज्यादा पेटीएम फास्टैग यूजर्स हैं।

RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाई है रोक

बता दें कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। RBI के निर्देश के मुताबिक 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक को अपनी सभी सेवाएं रोक दी हैं।

सोशल मीडिया पर बयान जारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि बिना किसी झंझट के फास्टैग के साथ यात्रा पूरी करें। सिर्फ नीचे दिए गए बैंकों से ही फास्टैग खरीदें। लिस्ट में 32 बैंकों का नाम है। इसमें पेटीएम नहीं है। कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य पेटीएम फास्टैग यूजर्स को झंझट से बचाना है, जिससे हाईवे पर यात्रा करने के दौरान टोल चुकाने को लेकर उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

7 करोड़ फास्टैग यूजर्स

देश में करीब 7 करोड़ फास्टैग यूजर्स हैं। पेटीएम पेमेंट बैंक का दावा है कि उसके पास 30 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर है। ऐसे में पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स की अनुमानित संख्या 2 करोड़ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵