नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महज कुछ दिन पहले की ही बात है जब EY कंपनी में एक महिला कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया था। ऐसा ही एक मामला HCL Tech से सामने आ रहा है जिसमें नितिन एडविन नाम के कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई है। 40 साल के माइकल एडविन को बाथरूम में बेहोश पाया गया था। घटना संज्ञान में आते ही सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
क्या है पूरा मामला?
HCL Tech की नागपुर शाखा में 40 वर्षीय माइकल एडविन सीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे जिन्हें अपने दफ्तर के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन फानन में सहकर्मियों ने उन्हें नागपुर AIIMS पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें साइलेंट अटैक आया था जिसके जिसके आधार पर पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज कर लिया। ऐसा ही एक मामला पुणे से भी आया था जिसमें मृतका के परिवार ने वर्कलोड प्रेशर का आरोप लगाया था।
HCLTech ने जारी की सफाई
कंपना ने अपने कर्मचारी की मौत पर दुख जाहिर करते हुए बयान जारी किया है कि हमें माइकल की मौत का दुख है। यह हमारे लिए बहुत गहरा झटका है। हम मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं। माइकल को कंपनी परिसर में ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हम अपने कर्मचारी और उनके परिवार के स्वास्थय के प्रति सजग हैं। हम अपने कर्मचारियों का सालाना चेकअप कराते हैं और उनके परिवारों के लिए हेल्थ केयर प्रोग्राम चलाते हैं।
हालांकि कंपनियों मे हो रही मौतों ने वर्कलोड प्रेशर को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जो आज के समय में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है।




