back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहपुर : हार्वेस्टर की चिंगारी से 46 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

– मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने किया नुकसान आकलन फतेहपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले में शनिवार को हार्वेस्टर की चिंगारी से अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में एक ट्रैक्टर की ट्राली भी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 46 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी रही। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी किशनपाल के खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर से उठी चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। चिंगारी देखते ही देखते भीषण आग में तब्दील हो गई। वहीं, ट्रैक्टर की खड़ी ट्राली में भी आग लग गई और ट्राली के टायर धू-धूकर जलने लगे। उधर आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही थी। आग लगने की जानकारी मिलने पर छीछा, दरियापुर, कोरवा, भवानीपुर, अमेंना सहित आधा दर्जन गांव के हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे अथक प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगी में हाफिज, कल्लू, उजैर, अंसार अहमद, पप्पू, सलाउद्दीन आदि किसानों की कुल 46 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड पर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताते हुए कहा कि डेढ़ घंटे तक फसल जलती रही और इतनी देर में फायर बिग्रेड आई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और राजस्व टीम भी पहुंची। लेखपाल जगतपाल ने कहा कि आग से जली फसल के नुकसान का आकलन किया। रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंप कर शीघ्र किसानों मुआवजा दिलाया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सपा में एक ही जाति का वर्चस्व, हिंदुत्व उन्‍हें पसंद नहीं’, पार्टी से बाहर किए जाने के बाद भड़के पप्पू सिंह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ मामले में आरोपी सपा नेता पप्पू सिंह को समाजवादी पार्टी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵