back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: कार्तिक पूर्णिमा में स्नान के दौरान डूबने से 5 लड़कियों सहित 7 की मौत

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक सहित विभिन्न नदियों में डुबकी लगाई। इस दौरान राज्य के करीब सभी नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस बीच, राज्य के विभिन्न जिलों में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच लड़कियां बताई जा रही हैं। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में कुदरा नदी में शुक्रवार को स्नान करने गई तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सबराबाद गांव की लडकियां नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान एक लड़की गहरे पानी में उतर गई और डूबने लगी। उसे बचाने के क्रम में अन्य दो लड़कियां भी गहरे पानी में उतर गईं, जिससे तीनों की मौत हो गई। सासाराम के पुलिस उपाधीक्षक बी के रावत ने बताया कि तीनों लड़कियों का शव बरामद कर लिया गया है, जिनकी पहचान लालसा कुमारी, मनीषा कुमारी और नीतू कुमारी के रूप में की गई है। इधर, सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में आमी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रही तीन लड़कियां डूब गई। दिघवारा के थाना प्रभारी शोएब आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि एक लापता लड़की की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सकरा छपरा गांव की रहने वाली नेहा कुमारी और अंजली कुमारी के रूप में की गई है। बेगूसराय जिले के नावाकोठी थना क्षेत्र में शुक्रवार को गंडक नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक दो शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि डूबे तीसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, नावकोठी गांव निवासी कुलदीप राम, विक्की यादव और राहुल कुमार गंडक नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में उतर गए और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल तलाशी प्रारंभ की। घटना के करीब 1 घंटे के बाद विक्की कुमार और राहुल कुमार का शव बरामद कर लिया गया, जबकि कुलदीप की तलाश अभी जारी है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵