back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Sale: एप्पल का कल से फेस्टिव सेल, इन गैजेट्स की खरीदारी कर पर बचा सकेंगे रुपए

Apple Festive Sale: गैजेट्स लवर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। इस फेस्टिव सीजन में एप्पल का भी फेस्टिव सेल कल से शुरू हो रहा है। आप सेल में iPhones, iPads, AirPods, Macs आदि पर भारी छूट पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गैजेट्स लवर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। इस फेस्टिव सीजन में एप्पल का भी फेस्टिव सेल कल से शुरू हो रहा है। आप इस सेल में एप्पल के iPhones, iPads, AirPods, Macs समेत कई गैजेट्स पर भारी छूट पा सकते हैं। इस सेल की शुरुआत देश में एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर होनी है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों के लिए सस्ती और बेहतर डील की सुविधा ऑफलाइन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल स्टोर और मुंबई स्थित एप्पल बीकेसी स्टोर्स पर मिलेगी।

कार्ड से खरीदारी कर भी बचा सकेंगे पैसे

एप्पल के सेल में आईफोन, मैकबुक या एप्पल प्रोडक्ट लवर्स को बेहतर डील मिलनी है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल या फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल की तरह एप्पल फेस्टिव सीजन सेल में भी कार्ड के प्रयोग से खरीदारी कर पैसे बचा सकेंगे। अमूमन, एप्पल भारी गिरावट के बजाय अपने प्रोडक्ट के साथ फ्रीबीज की सुविधा देने पर भरोसा करता है। देखना दिलचस्प होगा कि फेस्टिव सेल में कवायद पहले की तरह रहती है या कुछ बदलाव होगा। इसके लिए ग्राहकों को सेल शुरू होने का इंतजार करना होगा। एक बार सेल शुरू होने के बाद चीजें स्पष्ट हो सकेंगी।

iPhone 15 सीरीज और M2 मैकबुक एयर पर भी छूट!

उम्मीद है Apple अपनी नवीनतम पेशकशों पर ऑफर देगा। इसमें iPhone 15 सीरीज और M2 मैकबुक एयर शामिल हैं। कंपनी iPhone 13, iPhone 14 और M1 MacBook Air जैसे पुराने प्रोडक्ट पर छूट दे सकती है। एप्पल फेस्टिव सीजन सेल के दौरान ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर भी मिल सकते हैं।

फ्लिपकार्ट, अमेजन पर भी कम कीमत में आईफोन खरीदने का मौका

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर एप्पल डिवाइस पर पर्याप्त ऑफर हैं। iPhone 14 (128GB) फ्लिपकार्ट पर 56999 रुपए में उपलब्ध है। iPhone 13 अमेजन पर 49499 रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵