back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : सड़क हादसे में 2 की मौत, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से पेट्रोल लूटने की मची होड़

मुजफ्फरपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि क्या हुई, अब पेट्रोल की लूट भी होने लगी। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पेट्रोल लूटने की होड़ मच गई। दरअसल, भुजंगी चौक के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित टैंकर ने एक कार में ठोकर मार दी और यह पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनियारी के भुजंगी चौक के पास कार से आगे निकलने के चक्कर में एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक कार में ठोकर मार दी। टक्कर मारने के बाद पेट्रोल से भरा टैंकर भी सड़क के किनारे जाकर पलट गया और तेल रिसाव होने लगा। इस बीच टैंकर का चालक और सह चालक फरार हो गए। इसकी सूचना, आसपास के ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए और पेट्रोल लूटने की होड़ मच गई। सभी ग्रामीण बोतल, बाल्टी लेकर पहुंचे थे। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस घटनास्थल पहुंच कर लोगों को भगाया। मनियारी के थाना प्रभारी अजय पासवान ने बताया कि इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनियारी के ही संदीप कुमार (25) और सन्नी (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...