back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Atishi Net Worth: ‘आम’ आदमी पार्टी से नाता, संपत्ति के नाम पर करोड़ो का खाता, जानिए CM आतिशी की नेट वर्थ

आतिशी दिल्ली के अगली मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रही हैं। लेकिन आम लोगों की बात करने वाली नवनियुक्त CM आतिशी के नाम पर दर्ज है करोड़ो की संपत्ति।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी।आतिशी बाकी सब दावेदारों में सबसे आगे मानी जा रहीं थी।

AAP विधायक दल की बैठक के बाद गोपाल राय ने इस की जानकारी मीडिया को दी। आतिशी आम आदमी की राजनीति करती हैं लेकिन चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके नाम 1 करोड़ रुपये की संपत्ति (Atishi Net Worth) दर्ज है। इसमें दिलचस्प बात ये है कि उनके नाम न कोई घर है, न कोई जमीन।

आतिशी संभालती हैं 1.41 करोड़ की संपत्ति

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। उन्होंने 2020 के चुनावी हलफनामे में इलेक्शन कमीशन को इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पास करीब 30,000 रुपये, FD और बैंक में जमा राशि को कुल मिलाकर 1.22 करोड़ रूपये हैं। आतिशी शेयर बाजार से दूरी बनाए रखती हैं जबकि उनके नाम एक 5 लाख रुपये की LIC पॉलिसी है।

आतिशी के नाम नहीं है कोई घर

आतिशी AAP की संस्थापक सदस्यों मे से एक हैं और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय से ही आम आदमी के सरोकार की राजनीति करने का दावा करती आई हैं। आतिशी ने 2019 में गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भी उनके नाम न कोई घर है, न ही कोई जमीन है।

जानकारी के लिए बता दें कि आतिशी के सरनेम पर काफी विवाद भी हुआ था। BJP ने उन पर मार्क्स और लेनिन की विचारधारा का समर्थक बताया था। बता दें कि आतिशी अपने सरनेम के रूप में मार्लेना टाइटल का इस्तेमाल करती थी, जिसके बाद ये सारा विवाद उपजा। हालांकि बाद में आतिशी ने अपने नाम से ये सरनेम हटा लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता पर बड़ा संकट, CAG रिपोर्ट में भारी चूक उजागर, जांच में 55 फीसदी सैंपल फेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारत के...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵