back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Politics: अंबरनाथ में पहले गठबंधन बना, फिर टूटा… अब कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सभी 12 नवनिर्वाचित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सभी 12 नवनिर्वाचित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार देर रात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की है।

चुनाव के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा


20 दिसंबर को हुए नगर परिषद चुनावों के बाद अंबरनाथ में अजीब राजनीतिक समीकरण बने थे। शिवसेना (शिंदे गुट) 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन बहुमत से 4 सीट दूर रह गई. बीजेपी को 14, कांग्रेस को 12 और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं। इसके बाद बीजेपी ने अपने परंपरागत विरोधी कांग्रेस और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA)’ बनाई. इस फैसले से कांग्रेस नेतृत्व नाराज हो गया और अपने 12 पार्षदों को निलंबित कर दिया। कांग्रेस से निलंबन के बाद अब इन सभी 12 पार्षदों ने खुलकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से बीजेपी-नेतृत्व वाले गठबंधन की संख्या 32 पार्षदों तक पहुंच गई है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 30 है। इस तरह अब अंबरनाथ नगर परिषद की सत्ता पर बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन काबिज होगा।

शिवसेना को क्यों लगा झटका?


शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता से बाहर रह गई। बहुमत के करीब पहुंचने के बाद भी वह गठबंधन नहीं बना सकी, जिससे उसे बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि इन पार्षदों ने जनता से विकास का वादा किया था। राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी के साथ आने का निर्णय लिया। इससे अंबरनाथ में बीजेपी की स्थिति और मजबूत हुई है।

कहां है अंबरनाथ?


अंबरनाथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक शहर है, जो मुंबई से करीब 60 किलोमीटर पूर्व में है. यह मुंबई महानगर क्षेत्र का हिस्सा है। यहां 11वीं सदी का प्रसिद्ध अमरनाथ शिव मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अंबरनाथ में कांग्रेस से बीजेपी में हुए इस बड़े दल-बदल ने स्थानीय राजनीति की तस्वीर बदल दी है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि नई अघाड़ी शहर के विकास के लिए क्या कदम उठाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...