back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Byjus का बड़ा ऐलान, कर्जदाता भी हो गए हैरान

Shahrukh Bald Look: देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी में शुमार बैजूस (Byju’s) ने एक बयान से सभी को आश्चर्य में डाल दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी में शुमार बैजूस (Byju’s) ने एक बयान से सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी ने 6 महीनों में कर्जदाताओं को 1.2 अरब डॉलर का पूरा लोन चुकाने का ऑफर किया है। ब्लूमबर्ग को यह जानकारी इस मामले से जुड़े लोगों ने दी।

बैजूस के प्रस्ताव की समीक्षा चल रही

बैजूस का प्रपोजल स्वीकार किया जाता है तो कंपनी तीन महीने में फंसे कर्ज (distressed debt ) का 300 मिलियन डॉलर और शेष रकम को उसके अगले तीन महीनों में चुकाने की पेशकश कर रही है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि कर्जदाता बैजूस के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। पुनर्भुगतान (repayment) कैसे किया जाएगा? उसके बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है।

सबसे बड़े लोन में से एक

दरअसल, Byju’s और उसके कर्जदाता एक साल से विवाद में फंसे हैं। इसके लोन एग्रीमेंट को सुधारने के लिए कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। कंपनी ने अपने टर्म लोन पर ब्याज का भुगतान न करने का निर्णय लिया, जो वर्ल्ड लेवल पर किसी स्टार्टअप द्वारा सबसे बड़े लोन में से एक है।

सबसे बड़ा स्टार्टअप माना जाता था

कंपनी ने तत्काल समाधान और संशोधन की कार्यवाही की मांग की है। हालांकि स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे या नहीं, यह उस स्टार्टअप को फिर से चालू करने के लिए व्यापक अभियान में एक अहम कदम है। इसे कभी देश का सबसे मूल्यवान 22 अरब बिलियन वाला स्टार्टअप माना जाता था। कर्जदाताओं के एक प्रतिनिधि ने कंपनी के पुनर्भुगतान प्रस्ताव पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

2021 में विदेश से लिया था लोन

एक शिक्षक के बेटे बैजू रवींद्रन ने 2015 में लन्निंग एप लांच किया। इन्होंने भारत के बाहर अपनी वृद्धि को बढ़ाने के लिए 2021 में पांच साल का लोन ले लिया था। ब्लूमबर्ग के डेटा शो के मुताबिक यह लोन एक डॉलर के मुकाबले 49.8 सेंट पर हुआ है। आमतौर पर 70 से नीचे का स्तर जोखिम भरा माना जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...