back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: इधर ईरान-इजरायल में सीजफायर हुआ उधर सोना हुआ धड़ाम, जानें आज 24 जून का ताजा भाव

आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,550 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 99,870 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ईरान-इजरायल के बीच तनाव कम होते ही सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में भारी तनाव के बीच ईरान-इजरायल में सीजफायर होने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस बीच, पश्चिमी एशिया में सैन्‍य टकराव कम होते ही मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दिखी गई।

जानकारी के मुताबिक, आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,550 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं ,24 कैरेट सोना 99,870 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह से चांदी का भाव भी कारोबार के दौरान सोमवार की तुलना में गिरकर 1,00,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स इस महीने की शुरुआत में 1,00,000 रुपये पर आने के बाद 1.23 प्रतिशत लुढ़ककर 98,168 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जबकि, एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 0.75 प्रतिशत गिरकर 1,05,962 रुपये प्रति किलो पर बिक रही। 

आपके शहर का सोने-चांदी का ताजा भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये तो वहीं, 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये पर बिक रहा है। पटना में भी अहमदाबाद के रेट पर ही 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना बिक रहा है। जबकि, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 91,550 रुपये है। तो वहीं, इन शहरों में 24 कैरेट सोना 99,970 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

भाव कम होने की खास वजह 

गौरतलब है कि, पश्चिमी एशिया में ईरान-इजरायल बीते दिनों से चल रही जंग के बीच सीजफायर की जानकारी सामने आई है। इसके बाद सोना और चांदी में पहले ही दिन ये गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले महीने इसमें कुछ और तेजी देखी जा सकती है।

कौन से फैक्टर से तय होते हैं दाम?

दरअसल, सोने और चांदी के दाम कई फैक्टर से तय किए जाते हैं, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल शामिल है। इसके अलावा, सीमा शुल्क का भी इस पर गहरा असर पड़ता है और रोजाना के आधार पर इसके भाव तय किए जाते हैं।

भारतीय समाज में क्‍या है महत्‍व 

भारतीय समाज में सोने का आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों प्रकार से काफी मायने है। किसी भी शादी या फिर पर्व-त्योहार में सोने का होना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, निवेश के लिए भी ये सबसे माकूल है। चाहे कितनी भी महंगाई हो, सोना ने सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...