back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Cylinder Price : महीने के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, जानिए नए रेट

तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कमी की है। ये सिलेंडर रेस्टोरेंट्स, होटल्स और शादी-पार्टियों में उपयोग होते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जुलाई महीना खत्‍म होते ही अगस्‍त के पहले ही दिन महंगाई से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दोमों में बड़ी कटौती की है। यानी एलपीजी गैस सिलेंडर सस्‍ता हो गया है। इनके दाम में कमी की गई है। 

तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कमी की है। इन सिलेंडर में तेल कंपनी ने 33.50 रुपये की कटौती की है। ये सिलेंडर रेस्टोरेंट्स, होटल्स और शादी-पार्टियों में उपयोग होते हैं। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं, जिससे इनके दाम कम होने से व्यवसायिक उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, घरेलू कामों में उपयोग होने वाला14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल, कोई बदलाव नहीं किया है। 

दिल्ली-कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमत

LPG सिलेंडर की ताजा कीमतों की बात करें तो यह राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,631.50 रुपये होगी। कोलकाता में 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 35 रुपये घटकर 1734 रुपये हो गई है। बता दें कि, जुलाई और जून में यह क्रमश: 1769 रुपये -1826 रुपये में मिल रहा था।

मुंबई-चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती कर अब 1582.50 रुपये हो गई है। पहले यह सिलेंडर 1616 रुपये में और जून में 1674.50 रुपये में मिल रहा था, जबकि मई में इसकी कीमत 1699 रुपये थी। चेन्नई में 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1789 रुपये हो गई है। जुलाई में यह 1823.50 रुपये और जून में 1881 रुपये में मिल रहा था।

कब बदली थी घरेलू LPG की कीमत

आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाकर दिल्ली में 853 रुपये कर दी गई थी। तब से अब तक यही रेट चल रहा है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की बड़ी कटौती की थी।

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर आज की कीमत

घरेलू LPG सिलेंडर पटना में 942.5 रुपये, दिल्ली में 853.00 रुपये, लखनऊ में 890.5 रुपये, जयपुर में 856.5 रुपये, आगरा में 865.5 रुपये, मेरठ में 860 रुपये, गाजियाबाद में 850.5 रुपये, इंदौर में 881 रुपये, भोपाल में 858.5 रुपये, लुधियाना में 880 रुपये, वाराणसी में 916.5 रुपये, गुरुग्राम में 861.5 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, पुणे में 856 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, बेंगलुरू में 855.5 रुपये कीमत पर मिल रहा है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच टकराव की खबरों के बीच भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵