नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कपिल शर्मा ने अब तक टीवी में कॉमेडी करके दुनिया भर में अपना जादू चलाया और हर किसी को अपने अंदाज से अपना फैन बना लिया। आज कपिल शर्मा का शो देखने के लिए हर कोई अपनी उत्सुकता दिखता है। लेकिन जब उनकी फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों पर अपना कुछ खास जादू नहीं चला सकी। वहीं अब इसके सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।
सातवें दिन रहा फिल्म का ऐसा हाल
सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की आंधी काफी जोरदार थी जिसके सामने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ खड़ी भी नहीं हो पाई और गिर गई। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए एक दिन में 1 करोड़ कमाना भी भारी पड़ रहा है। फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट आती जा रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मने सातवें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए हैं।ये अब तक की सबसे कम कमाई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.85 करोड़ हो गया है।
ओपनिंग डे पर ऐसा था फिल्म का हाल
फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़, दूसरे दिन 2.5 करोड़, तीसरे दिन 2.9 करोड़, चौथे दिन 90 लाख, पांचवें दिन 1.1 करोड़, छठे दिन 85 लाख का कलेक्शन किया था। इसके बाद आप सातवें दिन का भी हाल काफी खराब रहा है फिल्म को एक करोड़ कमाने में भी काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। हालांकि मार्क्स अब वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ता है या फिर और घटना है।
फिल्म नजर आए ये सितारे
किस किसको प्यार करूं 2′ की कास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं।




