back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद का बजट सत्र आज से; पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें क्या होता है आर्थिक सर्वे

Budget 2024: संसद का बजट सत्र आज से शुरू होगा। पहले दिन वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। एक दिन बाद आम बजट 2024-25 पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। संसद बजट सत्र के पहले दिन यानी आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे सदन के पटल पर रखेंगी। इसके एक दिन बाद यानी 23 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड 7वीं बार बजट पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्रालय के किरेन रिजिजू ने बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट भी 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान विधायी कार्य के 6 और वित्तीय कार्य के 3 मदों की पहचान हुई है।

किस समय पेश होगा आर्थिक सर्वे?

आर्थिक सर्वेक्षण आज दोपहर 1 बजे लोकसभा में पेश होगा। फिर दोपहर 2 बजे इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। इसके बाद दोपहर 02.30 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेंगे।

क्या है आर्थिक सर्वे?

वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा आर्थिक सर्वे तैयार किया जाता है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व में तैयार किया जाता है। यह बजट-पूर्व दस्तावेज है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति और चालू वर्ष के लिए कुछ दृष्टिकोण पेश करता है। देश का पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में अस्तित्व में आया था। पहले यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। इसे 1960 के दशक में बजट दस्तावेजों से अलग किया गया था, उसके बाद से इसे आम बजट से एक दिन पहले पेश किया जा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵