back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business News – शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले

Share Market News - लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ की।

नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ की। हालांकि बीच में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट भी आई। लेकिन थोड़ी ही देर में खरीदारों ने लिवाली तेज करके इन सूचकांकों की चाल भी तेज कर दी। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो, एलटी माइंडट्री और टेक महिंद्रा के शेयर 4.85 प्रतिशत से लेकर 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, बीपीसीएल और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल 1,920 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,446 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 474 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

बीएसई का सेंसेक्स आज 212.87 अंक की बढ़त के साथ 65,453.55 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 65,588.53 अंक के स्तर तक पहुंचा। हालांकि इसके बाद कुछ देर तक बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने भी मामूली कमजोरी दिखाई। लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारों ने एक बार फिर अपना जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 311.08 अंक की तेजी के साथ 65,551.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 81.15 अंक की मजबूती के साथ 19,462.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक उछल कर 19,498.35 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इसकी चाल में भी गिरावट नजर आई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने दोबारा मोर्चा संभाल लिया, जिससे इसकी गति एक बार फिर तेज हो गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 96.90 अंक की बढ़त के साथ 19,478.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मिले जुले कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 122.67 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,363.35 अंक के स्तर पर था। जबकि एनएसई का निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,377.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 542.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,240.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 144.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,381.65 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵