back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में सड़क किनारे गन्ने का रस बेचने वाले दलित पर हमला

हासन (कर्नाटक), 28 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के हासन जिले के अरकलागुडु में एक चौंकाने वाली घटना में सवर्ण हिंदुओं ने सड़क किनारे गन्ने का रस बेचने वाले एक दलित व्यक्ति और उसके बेटे पर हमला कर दिया। कोननूर पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस शिकायत के मुताबिक, रुद्रपट्टना गांव निवासी चंद्रू (50) और उसका 22 वर्षीय बेटा नितिन पिछले छह महीने से एक ठेले पर गन्ने का रस बेच रहा था। रविवार की सुबह गंगूर गांव के सुनील नाम का एक शख्स आया और गाली-गलौज करने लगा और दावा किया कि दलित द्वारा बनाया गया गन्ने का रस लोग कैसे पी सकते हैं! शिकायत में कहा गया है कि चंद्रू इस बात पर अड़ गया कि वह अपना व्यवसाय जारी रखेगा। सुनील उसके बाद चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ लौटा और वे सभी चंद्रू के साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने चंद्रू के बेटे नितिन को भी मारा। ठेले पर रखे गन्ने फेंक दिए। हमले के दौरान सुनील कहता रहा कि निचली जाति का होने के कारण चंद्रू उन्हें कैसे चुनौती दे सकता है। आरोपियों के साथ स्थानीय निवासी सैयद तंजीम भी शामिल था। चंद्रू ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए उसे और उसके बेटे को मौके से भागना पड़ा। दोनों ने कोननूर के एक अस्पताल में इलाज कराया। चंद्रू ने पुलिस से उनके परिवार को सुरक्षा देने और पिता-पुत्र हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵