back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आसाराम बापू जोधपुर एम्स में भर्ती

जयपुर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा स्वयंभू संत आसाराम बापू यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित है और उसे एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि आसाराम के लीवर में यूरिन इन्फेक्शन के अलावा सूजन भी है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कोविड से जूझने के बाद आसाराम ठीक नहीं हुआ है और अक्सर बीमार रहता है। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत अब स्थिर है। आसाराम बापू ने अगस्त में आयुर्वेदिक उपचार के लिए अपनी सजा को स्थगित करने की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने कहा था कि आसाराम को एक ऐसे अपराध में दोषी ठहराया गया है, जो कोई सामान्य अपराध नहीं है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा उसे राहत देने से इनकार करने के बाद उसने शीर्ष अदालत का रुख किया था। आसाराम को अपनी ही छात्रा या उपासक से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसके खिलाफ 20 अगस्त 2013 को दिल्ली के कमला नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। मामला जोधपुर से जुड़ा होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मामले को राज्य को ट्रांसफर कर दिया। जोधपुर पुलिस आसाराम को 31 अगस्त 2013 को इंदौर से गिरफ्तार कर जोधपुर लेकर गई थी। तब से आसाराम जोधपुर में सलाखों के पीछे है। अप्रैल 2018 में, ट्रायल कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया था और सजा सुनाई थी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵