back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार ने गेहूं प्रतिबंध आदेश में दी ढील, सीमा शुल्क के साथ पहले रजिस्टर्ड खेप की अनुमति दी

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध के अपने हालिया आदेश में कुछ ढील देने की घोषणा की है। अब यह निर्णय लिया गया है कि जहां कहीं भी गेहूं की खेप जांच के लिए कस्टम को सौंपी गई है और 13 मई को या उससे पहले उनके सिस्टम में रजिस्टर की गई है, ऐसी खेपों को निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी। सरकार ने मिस्र के लिए गेहूं शिपमेंट की भी अनुमति दी है, जो पहले से ही कांडला बंदरगाह पर लोड हो रहा था। मिस्र सरकार द्वारा कांडला बंदरगाह पर लदान किए जा रहे गेहूं भेजे जाने की अनुमति देने के अनुराध के बाद यह फैसला लिया गया है। केंद्र ने पहले भारत में समग्र खाद्य सुरक्षा स्थिति का प्रबंधन करने और पड़ोसी और कमजोर देशों की जरूरतों का समर्थन करने के लिए गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था, जो गेहूं के लिए वैश्विक बाजार के हालात में अचानक बदलाव से प्रभावित हैं और पर्याप्त गेहूं की आपूर्ति तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इस आदेश ने तीन मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति की, जिसमें भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और मुद्रास्फीति पर लगाम लगाना, खाद्यान्न की किल्लत का सामना करने में अन्य देशों की मदद करना और एक आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की विश्वसनीयता बनाए रखना शामिल है। आदेश का उद्देश्य गेहूं की आपूर्ति की जमाखोरी को रोकने के लिए गेहूं बाजार को एक स्पष्ट दिशा प्रदान करना भी है। –आईएएनएस एसकेके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵