back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Night Skin Care -रात की छोटी आदतों से बढ़ाएं त्वचा की खूबसूरती

सोते समय एलोवेरा टोनर, मलाई और घी का इस्तेमाल करें, नियमित मसाज के साथ यह नाइट रूटीन अपनाने से आपकी त्वचा सुबह दमकती, फ्रेश और स्वस्थ नजर आएगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा दमकता और फ्रेश दिखे। लेकिन अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद चेहरे का ग्लो नदारद रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आप नाइट स्किन केयर रूटीन को सही तरीके से फॉलो करें। रात में त्वचा की देखभाल करने से न सिर्फ चेहरे का निखार बढ़ता है, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इससे सुबह उठने पर आपका चेहरा प्राकृतिक ग्लो के साथ फ्रेश नजर आएगा।

फेसवॉश करने की आदत को बदलें

अकसर हम बाहर से आने के बाद साधे पानी से ही चेहरे को साफ कर लेते हैं, लेकिन यह तरीका पर्याप्त नहीं होता। बेहतर है कि आप एलोवेरा जेल या गुलाबजल का टोनर बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल करें। टोनर की हल्की मसाज करने के बाद कॉटन की मदद से चेहरे को साफ करें और फिर पानी से धो लें। इस तरीके से चेहरे की गंदगी और मेकअप अच्छे से हट जाएंगे। साथ ही स्किन पर किसी तरह की समस्या भी नहीं होगी। नियमित रूप से यह तरीका अपनाने से त्वचा की सफाई और नमी बनी रहती है।

चेहरे पर मलाई लगाएं

अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर ग्लो बना रहे, तो रात को सोने से पहले चेहरे पर मलाई लगाना बहुत फायदेमंद है। मलाई त्वचा को नमी प्रदान करती है और चेहरे की चमक को बढ़ाती है। इसे सीधे चेहरे पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को कॉटन या टिश्यू पेपर से हल्का सा पोंछ लें। इस तरीके से न केवल चेहरे का ग्लो बढ़ेगा, बल्कि त्वचा मुलायम और ताजगी भरी नजर आएगी।

रात में चेहरे पर घी का इस्तेमाल

क्लीनिंग और टोनिंग के बाद आप रात के समय चेहरे पर घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नाइट क्रीम की जगह पर घी लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन के किसी भी प्रकार की समस्या से बचाव होता है। इसे सही तरीके से हल्की मसाज के साथ लगाने पर फाइन लाइन्स की समस्या भी कम होती है। साथ ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। यह प्राकृतिक तरीका आपकी त्वचा को स्वस्थ और दमकती बनाए रखता है।

नियमितता बनाएं, ग्लो पाएं



नाइट स्किन केयर रूटीन को नियमित रूप से अपनाना बहुत जरूरी है। फेसवॉश के बाद टोनिंग, मलाई और घी की मसाज का क्रम बनाए रखने से आपकी त्वचा को गहराई से नमी और पोषण मिलता है। इससे त्वचा फ्रेश, चमकदार और स्वस्थ रहती है। सुबह उठने पर चेहरा स्वाभाविक रूप से ग्लो करेगा और दिनभर ताजगी महसूस होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵