back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव के बाद बंगाल हिंसा मामले में अनुब्रत मंडल नहीं हुए सीबीआई के सामने पेश (लीड-1)

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश नहीं हुए, सीबीआई ने उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया था। चुनाव बाद हिंसा के मामलों में उनकी कथित संलिप्तता से संबंधित सवालों का सामना करने के लिए सीबीआई ने उन्हें कोलकाता में एजेंसी के कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे तक आने को कहा था। हालांकि दोपहर 1.30 मंडल के एक ईमेल ने स्वास्थ्य आधार पर एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की। इससे पहले भी मंडल एक मवेशी और कोयला तस्करी मामले में समन मिलने के बावजूद सीबीआई कार्यालय नहीं गए थे। शनिवार को मंडल को मवेशी और कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए मध्य कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होना था। हालांकि, उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनके वकीलों ने कहा कि अगर सीबीआई अधिकारियों को यह जरूरी लगता है, तो वे कोलकाता स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ कर सकते हैं। शुक्रवार की देर शाम, मंडल राज्य के एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 17 दिन बिताने के बाद कोलकाता के चिनार पार्क स्थित अपने आवास पर लौट आए, जहां उन्हें 6 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मंडल को 6 अप्रैल को मध्य कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना था। एक दिन पहले, वह बीरभूम जिले के बोलपुर में अपने पैतृक आवास से कोलकाता पहुंचे थे। 6 अप्रैल की सुबह, वह अपने आवास से निकले, तो सभी को लगा कि वह निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय की ओर जा रहे हैं। हालांकि, आखिरी वक्त में उन्होंने रास्ता बदला और सरकारी एसएसके मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें वीवीआईपी के लिए बने अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵