back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राधिकरण ने अवैध रूप से डाला गया लेंटर उखाड़ा

नैनीताल, 10 अप्रैल (हि.स.)। बीती रात्रि नगर के सात नंबर क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के निकट साई मंदिर के निकट सड़क की रेलिंग काटकर उसे सड़क से जोड़कर अतिक्रमण करते हुए अवैण निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया था। इस पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से शनिवार दिन में ही कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक चंद्रमौलि साह, सहायक अभियंता प्रतीक चौहान, विनोद चौहान, कनिष्ठ अभियंता कमल जोशी मौके पर पहुंचे। इस दौरान रेलिंग तोड़कर व सड़क को घेरकर डाला गया पूरा लेंटर लोहे के जाल सहित उखाड़ दिया गया। बताया गया कि यहां आनंद राम आर्या नाम के व्यक्ति के द्वारा पहले से अवैध तरीके से बनाए गए भवन पर बीती रात्रि करीब 120 वर्ग फीट आकार का लेंटर डाला था। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵