back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: वैश्विक बाजारों के दबाव से गिरा घरेलू बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी का जानें हाल

Today Share Market Opening: घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह की शुरुआत नुकसान के साथ की है। बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट का दबाव साफ दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर वापसी करते दिख रहे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह की शुरुआत नुकसान के साथ की है। बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट का दबाव साफ दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर वापसी करते दिख रहे। वहीं, कई प्रमुख शेयरों में नुकसान दिख रहा है। शुरुआती सेशन में सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा के नुकसान पर है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 230 अंक गिरा था। 66050 अंकों से नीचे आ चुका था। निफ्टी करीब 50 अंकों के नुकसान के साथ 19700 अंकों के पास था।

प्री-ओपन सेशन के संकेत

प्री-ओपन सेशन से बाजार में गिरावट के संकेत मिल रहे थे। सुबह गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा लुढ़का था। सेशन शुरू होने से पहले बीएसई सेंसेक्स 50 अंकों के नुकसान में था। निफ्टी प्री-ओपन सेशन में करीब 15 अंक गिरा था।

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आई थी गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स 125.65 अंक यानी 0.19 प्रतिशत लुढ़ककर 66282.74 अंक पर बंद हो गया था। निफ्टी 42.95 अंक गिरकर 19751.05 अंक पर बंद हो गया था। घरेलू बाजार की लगातार दूसरे दिन की गिरावट रही थी। सप्ताह के हिसाब से बाजार फायदे में रहा था। इस हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 245 अंक यानी करीब 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी। घरेलू बाजार लगातार दूसरे सप्ताह ग्रीन जोन में बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार पर दबाव कायम

वैश्विक बाजार में दबाव बना है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भले 0.12 प्रतिशत की मामूली तेजी दर्ज की गई थी, लेकिन नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत की और एसएंडपी 500 में 0.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। आज एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं। जापान का निक्की 1.64 प्रतिशत गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत के नुकसान में है।

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयरों का हाल

आज की शुरुआती सेशन में आईटी शेयर ग्रीन जोन में हैं। उम्मीद से अधिक रिजल्ट से पिछले सप्ताह के अंतिम दो दिनों में बाजार को गिराने में आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा था। आज शुरुआती कारोबार मे सेंसेक्स पर एचसीएल टेक में सबसे अधिक डेढ़ प्रतिशत की तेजी दिखी थी। इंफोसिस के शेयर भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे। नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक जैसे शेयर 1-1 प्रतिशत से अधिक नुकसान में थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...