back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ब्याज मिलता है ? जानिए पूरी जानकारी

डाक विभाग अब नागरिकों को कई प्रकार की बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भी दे रहा है। डाकघर में सेविंग्स अकाउंट के अलावा निवेश की कई योजनाएं संचालित है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत का डाक विभाग अब सिर्फ पत्र और पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को कई प्रकार की बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भी मुहैया कराता है। पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश करने की सुविधा देता है। डाकघर में सामान्य सेविंग्स अकाउंट के अलावा रेकरिंग डिपॉजिट (RD), टर्म डिपॉजिट (TD), मंथली इनकम स्कीम (MIS), सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), किसान विकास पत्र (KVP) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं। अब यहां जानेंगे कि क्या इन योजनाओं में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है? आइए विस्तार से समझते हैं।

क्या महिलाओं को पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में ज्यादा ब्याज मिलता है?

पोस्ट ऑफिस की किसी भी बचत योजना में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक ब्याज नहीं दिया जाता। डाकघर की सभी योजनाओं में महिला और पुरुष निवेशकों को समान ब्याज दर का लाभ मिलता है। यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों को भी। डाकघर की योजनाओं में महिलाओं और पुरुषों से अलग या अधिक ब्याज नहीं दिया जाता। चाहे वह सेविंग्स अकाउंट, आरडी, टीडी, मंथली इनकम स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड या किसान विकास पत्र हो, सभी में सभी वर्गों को एक जैसी ब्याज दर मिलती है। बैंकों की बात करें तो, वे भी सेविंग्स, आरडी और एफडी खातों पर महिलाओं और पुरुषों को एक समान ब्याज देते हैं। हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बैंक अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को कुछ अतिरिक्त ब्याज जरूर देते हैं।

SSY और SCSS : इन स्कीमों में मिलती है सबसे ज्यादा ब्याज दर

हालांकि पोस्ट ऑफिस की अधिकतर योजनाओं में सभी को समान ब्याज मिलता है, लेकिन कुछ खास स्कीमें ऐसी हैं, जो लड़कियों और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज प्रदान करती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) ऐसी ही एक स्कीम है, जिसमें 10 साल से कम उम्र की बालिकाओं के लिए खोले गए खातों पर 8.2% की ब्याज दर दी जा रही है। यह दर न सिर्फ पोस्ट ऑफिस की, बल्कि बैंकों की किसी भी बचत योजना से कहीं अधिक है। यह योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसे पोस्ट ऑफिस के अलावा अधिकांश बैंकों में भी खोला जा सकता है। इसी तरह, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) के तहत भी वरिष्ठ नागरिकों को 8.2% ब्याज का लाभ मिलता है। यह खाता भी पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में खोला जा सकता है और यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश विकल्पों में से एक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵