back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-पाक तनाव के बीच Air India और Indigo ने श्रीनगर-चंडीगढ़ समेत कई शहरों की उड़ानें की रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने बड़ा फैसला लिया है। आज मंगलवार को देश के कई शहरों के लिए उड़ानों को रद्द किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार, 13 मई को कई अहम उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए चंडीगढ़, राजकोट सहित कुछ शहरों के लिए उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं, एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों को उड़ानों में बदलाव की सूचना दी है और सभी से यात्रा से पहले अपडेट लेने की अपील की है।

इंडिगो ने जानकारी दी है कि उसने जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर और राजकोट से उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। मौजूदा हालात को देखते हुए इन शहरों के लिए 13 मई की सभी उड़ानें रद्द की गई हैं। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी नए अपडेट से आपको जल्द अवगत कराएंगे।”

एयर इंडिया ने आठ शहरों की उड़ानें की रद्द


एयर इंडिया ने हालात को देखते हुए मंगलवार, 13 मई को राजस्थान, जम्मू कश्मीर और गुजरात समेत कुछ और राज्यों की संचालित होने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। इनमें जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट शामिल हैं। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और आपकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर आपको जानकारी देते रहेंगे।”

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से रुख आक्रामक हो गया है। उसने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सतर्कता दिखाते हुए इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद पाकिस्तान की उकसाने वाली गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत ने कई अहम कदम उठाए हैं। इन्हीं हालातों को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने कुछ शहरों की फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵