back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Richest Man: एलन मस्क 9.35 अरब डॉलर संपत्ति घटने पर भी सबसे अमीर, अंबानी की संपत्ति 6.70 अरब डॉलर बढ़ी

Bloomberg Billionaire Index: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में कमी-वृद्धि जारी है। टॉप अरबपतियों की सूची में एलन मस्क पहले पायदान पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में कमी-वृद्धि जारी है। दुनिया में टॉप अरबपतियों की सूची में एलन मस्क (Elon Musk) पहले पायदान पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार पिछले 24 घंटों में एलन मस्क की संपत्ति में 9.35 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बाद भी मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। इनकी कुल संपत्ति (Elon Musk Networth) 226 अरब डॉलर है। मस्क टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स और ट्विटर आदि कंपनियों के मालिक हैं।

फेसबुक के मालिक 10 सबसे अमीर शख्स

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 3.04 अरब डॉलर कम हुई है। अब इनकी कुल संपत्ति (Bernard Arnault Net worth) 183 अरब डॉलर रह गई है। तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। इनकी नेटवर्थ 162 अरब डॉलर है। चौथे अमीर इंसान लैरी एलिसन (Larry Ellison) की नेटवर्थ 134 अरब डॉलर है। पांचवें पायदान पर बिल गेट्स (Bill Gates) हैं। इनकी नेटवर्थ 129 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर लैरी पेज (Larry Page) हैं। इनकी कुल संपत्ति 122 अरब डॉलर है। सातवें स्थान पर वॉरेन बफे (Warren Buffet), आठवें पर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin), नौवें स्थान पर स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) और 10वें नंबर पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं।

अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर, अडानी 21वें नंबर पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में इनकी नेटवर्थ 6.70 अरब डॉलर बढ़ी है। इनकी कुल संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) 91.2 अरब डॉलर हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद अंबानी 12वें स्थान पर हैं। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम-कैप में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। इसके बाद भी कंपनी भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की लिस्ट में नंबर-1 पर है। गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी बढ़तोरी हुई है। पिछले 24 घंटे में इनकी कुल संपत्ति में 8015 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इनकी नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) 62.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। यह दुनिया के अरबपतियों की सूची में 21वें स्थान पर हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...