back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1st June 2024 Changes: गैस सिलेंडर 72 रुपए तक सस्ता, अपने शहर की नई कीमत जान लें

LPG Cylinder Price : लगातार तीसरे महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बीच आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। सिलेंडर की रेट 72 रुपए तक कम की गई है। बता दें, लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रेट में गिरावट दर्ज की गई है। वैसे, कंपनियों ने 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार नई रेट आज से लागू है।

दिल्ली में 69.50 रुपए सस्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपए की कटौती की गई है। यहां सिलेंडर 1676 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में रेट 72 रुपए कम की गई है। यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में दाम 69.50 रुपए कम किया गया है। यहां 1629 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर का नया दाम 1840.50 रुपए हो गया है। चंडीगढ में नई कीमत 1697 रुपए, पटना में 1932 रुपए, लखनऊ में 2050 रुपए और भोपाल में 1704 रुपए में मिलेगा।

मई में 19 रुपए कम की गई थी कीमत

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रेट लगातार तीसरे महीने कटौती की है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मई को 19 रुपए तक दाम कम किए थे। मई में नई दिल्‍ली में 1745.50 रुपए, कोलकाता में 1859 रुपए, मुंबई में 1698.50 रुपए, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए दाम थे।

अप्रैल में 30 रुपए गिरा था भाव

अप्रैल महीने में सिलेंडर के दाम में 30 रुपए से ज्यादा की कटौती की गई थी। दिल्ली में कीमत 1764.50 रुपए हुई थी। कोलकाता में 1879 रुपए, मुंबई में 1717.50 रुपए, चेन्नई में 1930 रुपए में सिलेंडर मिल रहे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच टकराव की खबरों के बीच भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...