नई दिल्ली, रफ्तार। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम बजट अमृतकाल का अहम बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा करने के साथ 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।
किसानों, युवाओं और इंफ्रा पर होगा ज्यादा फोकस
किसानों को अच्छी खबर मिल सकती है। बताया जा रहा कि बजट किसानों, युवाओं और इंफ्रा पर ज्यादा फोकस हो सकता है। सरकार किसानों को तोहफा दे सकती है। सूत्रों के अनुसार इस बार बजट में कई ऐलान हो सकते हैं, लेकिन किसानों के लिए दशक का सबसे बड़ा ऐलान होने जा रहा। वित्त मंत्री किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
किसान सम्मान निधि की बढ़ाई जा सकती है किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अभी सालाना 3 किस्त दी जाती है। इसमें 2000 रुपए की किस्त होती है। सूत्रों के अनुसार किस्त को 3 के बजाए 4 किया जा सकता है। मतलब 1 किस्त बढ़ाई जा सकती है। हर चार महीने के अंतराल पर इसका भुगतान होता है, लेकिन अब इसे हर 3 महीने पर किस्त दी जा सकती है। इसकी शुरुआत अप्रैल 2024 से की जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





