back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमानत मिलने के बाद घर लूटने के लिए जेल के साथियों ने मिलाया था हाथ

बेंगलुरु, 9 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू में जमानत पर छूटने के बाद घरों में सेंधमारी करने के लिए गिरोह बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 55 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान बरामद किया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस 14 मामलों को सुलझाने में सफल रही। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.1 किलो सोना, 1.9 किलो चांदी का सामान और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कराटे सेना उर्फ श्रीनिवास, कोक्करे सतीश और तेजस के रूप में हुई है, जो सभी उत्तरी बेंगलुरु के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रहने के दौरान तीनों आरोपी दोस्त बन गए और जैसे ही वे बाहर आए, उन्होंने घरों में लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी सीना और सतीश ने निर्माणाधीनभवनों के पास स्थित मकानों की पहचान की। गिरोह ने आधी रात तक उन इमारतों में शरण ली और बाद में घरों में घुस गए। आरोपी सीना को हेब्बागोड़ी पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि सतीश को यशवंतपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था और एक अन्य आरोपी तेजस को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी तेजस ने अन्य दो को शरण दी। तेजस ने अपनी मां को आश्वस्त किया कि वे उसके करीबी दोस्त हैं और चोरी की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए उन्हें अपने पास रखा। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ, पुलिस ने नंदिनी लेआउट, विद्यारण्यपुरा, बगलागुंते, कोडिहल्ली, संजयनगर, पीन्या और गंगम्मनगुडी पुलिस थानों में दर्ज मामलों को सुलझा लिया है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵