back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: 2024 में सोने ने दिया बंपर रिटर्न, 26% तक बढ़ा भाव, शेयर बाजार से असंतुष्ट दिखे निवेशक

Gold Price Today: शेयर बाजार के निवेशकों को उस समय झटका लगा जब साल 2024 के दौरान सोने में 26 फीसदी की चमक दर्ज की गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस साल सोने के भाव में 26 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक हाजिर बाजार में सोने का भाव 2583 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। जबकि कॉमेक्स पर सोने के भाव में और तेजी देखी गई, लिहाजा शुक्रवार को भाव 2611.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। रिटर्न के मामले में देखा जाए तो निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से शिफ्ट होकर सोने की ओर जा रहा है। 

सोने ने शेयर बाजार की चमक को किया फीका

तुलनात्मक तौर पर अध्ययन करें तो इस साल में सोने की वैश्विक कीमतों में 26 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स मे केवल 16.60 की बढ़ोतरी देखी गई। सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे कमोडिटी मार्केट के जानकारों ने अमेरिकी फेड दर में कटौती की संभावना को बताया है। सोने की जो वैश्विर कीमते अभी 2060 डॉलर से 2600 डॉलर प्रति औंस हैं उनके निकट भविष्य में 2640 डॉलर से 2660 डॉलर प्रति औंस होने की उम्मीद है। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशक सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

सोने के भाव बढ़ने के कारण

  • फेड द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीद से डॉलर में गिरावट हो रही है, जिससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं।

  • दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने हाल ही में अपनी सोने की खरीद में भारी वृद्धि की है, जिससे दाम बढ़ रहे हैं।

  • तकनीकी चार्ट्स पर भी सोने ने तेजी के संकेत दिये हैं।

  • यूक्रेन, मध्य पूर्व और अमेरिका-चीन संबंधों जैसे भू-राजनीतिक तनाव ने सोने में निवेशकों का आकर्षण बनाए रखा है।

घरेलू बाजार में क्या है सोने का भाव

सामान्य जनमानस की दिलचस्पी इस बात में रहती है कि सोने की घरेलू कीमतें किस स्तर पर हैं। ऐसे में ये जानकारी उन्हीं लोगों के लिए है। घरेलू बाजार में सोने का भाव MCX एक्सचेंज पर 4 अक्टूबर 2024 डिलीवरी वाले सोने की कीमतें 5 रुपये गिरकर कीमत 73,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। जबकि 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 64 रुपये बढ़कर 89,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों (Gold-Silver Rate) में गिरावट देखने के बाद निवेशकों और खरीददारों को झटका...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵