back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Silver Price: सस्ता होगा सोना? पिछले हफ्ते 5 हजार रुपए तक हुआ महंगा, चांदी की भी चमक तेज

Gold Silver New Price: 8 से 12 अप्रैल के बीच सोना-चांदी के दामों 5000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वैसे, हाई लेवल से इसकी कीमत 3000 रुपए तक टूटी है।

नई दिल्ली, रफ़्तार। पिछले हफ्ते सोना-चांदी में जोरदार रैली दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र (12 अप्रैल) को MCX पर चांदी पहली बार 86 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंची। सोने की कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। दोनों धातुओं की कीमत में 5000 रुपए से अधिक मजबूती आई। इसका सबसे बड़ा कारण इजरायल और ईरान के बीच गहराया विवाद है। कहा रहा कि ईरान किसी भी समय इजरायल पर हमला कर सकता है।

71920 रुपए के भाव पर बंद हुआ था सोना

जून डिलिवरी वाला सोना MCX पर बीते हफ्ते 71920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यह इंट्राडे में 73958 के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा था। पिछले हफ्ते गोल्ड 70636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ऐसे में क्लोजिंग आधार पर 1285 रुपए का उछाल आया है। इंट्राडे में 3322 रुपए तक का उछाल आया था।

चांदी 83040 पर हुई थी बंद

मई डिलिवरी वाली चांदी MCX पर 83040 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। शुक्रवार को यह 86126 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची थी। 5 अप्रैल को यह 80863 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। क्लोजिंग आधार पर बीते हफ्ते चांदी में 2177 रुपए की मजबूती आई। इंट्राडे में 5263 रुपए तक की मजबूती थी।

2360 डॉलर प्रति औंस पर हुआ था गोल्ड

मार्केट विशेषज्ञ का कहना है कि हाई लेवल से सोना-चांदी में अच्छी गिरावट आई है। सोना हाई लेवल से 2000 रुपए और चांदी 3000 रुपए फिसली। कॉमेक्स पर गोल्ड 2360 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। शुक्रवार को इंट्राडे में 2450 डॉलर तक चला गया था। हाई लेवल से 50 डॉलर की गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 28 डॉलर प्रति औंस के ठीक नीचे बंद हुई।

इस रैली के बाद निवेशक संभल जाएं

मार्केट विशेषज्ञों की मानें तो ओवरऑल कमोडिटी में तेजी आई है। जियो पॉलिटिकल क्राइसिस की वजह से सेफ हेवन के रूप में जबरदस्त मांग होने से सोना-चांदी में अप्रत्याशित तेजी दर्ज की गई है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना का गोल्ड रिजर्व 72.74 मिलियन आउंस पर पहुंचा है। रूस का गोल्ड रिजर्व 74.64 मिलियन आउंस पर आ चुका है। दुनिया के सेंट्रल बैंक भी गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। सेफ हेवन की मांग चरम पर पहुंची हुई है। लॉन्ग टर्म आउटलुक गोल्ड का अच्छा है। हालांकि वर्तमान रैली के बाद निवेशकों को संभल कर रहने की जरूरत है। अग्रेसिव खरीदारी से बचना होगा।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 1400 रुपए तक महंगा

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सोना 1050 रुपए के बढ़त के साथ 73350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 1400 रुपए के बढ़त के साथ 86300 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंची।

24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव जानें

IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का भाव 7317 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 7142 रुपए, 20 कैरेट का भाव 6512 रुपए, 18 कैरेट का भाव 5927 रुपए, 14 कैरेट का भाव 4720 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी का दाम 83819 रुपए प्रति किलो है। इसमें 3% का GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver New Rates Today: अचानक सस्ती हुई चांदी, हाई से अब 1.56 लाख रुपये से कम; जानिए सोना कितना फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू फ्यूचर मार्केट...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...