back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दफ्तर के चक्कर लगाकर हो गए हैं परेशान तो अब WhatsApp से करें LIC प्रीमियम का भुगतान, जानिए कैसे?

LIC के CEO और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, 'यह सुविधा ग्राहकों के लिए बहुत ही सुव‍िधाजनक रहेगी। वे कहीं से भी, कभी भी व्हाट्सएप के जरिये प्रीमियम का भुगतान कर सकेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। अब पॉलिसीधारक WhatsApp के जरिए कुछ ही मिनटों में अपनी पॉलिसी का प्रीमियम आसानी से जमा कर सकेंगे। ग्राहक केंद्रित और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलआईसी ने WhatsApp बॉट के माध्यम से प्रीमियम भुगतान की नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसे एलआईसी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि इस नई सुविधा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और आप घर बैठे WhatsApp पर अपना प्रीमियम कैसे भर सकते हैं।

WhatsApp के जरिए LIC प्रीमियम भुगतान करने की प्रक्रिया

अपनी LIC पॉलिसी का प्रीमियम WhatsApp से भरने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें :-

1. LIC का WhatsApp नंबर सेव करें

अपने मोबाइल में LIC का आधिकारिक WhatsApp नंबर 8976862090 सेव करें।

2. WhatsApp पर मैसेज भेजें – 

WhatsApp खोलें और इस नंबर पर “Hi” टाइप करके भेजें।

3. विकल्प चुनें – 

आपको LIC की ओर से एक मेन्यू भेजा जाएगा। उसमें से प्रीमियम भुगतान (Premium Payment) वाला विकल्प चुनें। आमतौर पर यह विकल्प 1 होता है।

4. पॉलिसी विवरण दर्ज करें – 

अपनी पॉलिसी संख्या और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें, जैसा कि बॉट आपसे पूछेगा।

5. भुगतान का माध्यम चुनें –

आपको भुगतान के लिए कई विकल्प मिलेंगे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि। अपनी सुविधा अनुसार माध्यम चुनें और भुगतान पूरा करें।

6. रसीद प्राप्त करें –

भुगतान के बाद आपको एक डिजिटल रसीद (Receipt) मिलेगी जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

जरूरी बात : बता दें कि यह सुविधा केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने अपनी पॉलिसी को पहले से LIC की वेबसाइट पर रजिस्टर कर रखा है।

LIC के पास 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक

LIC ने जानकारी दी है कि अब पॉलिसीधारक WhatsApp नंबर 8976862090 के जरिए अपनी पॉलिसी का प्रीमियम देख सकते हैं और उसी प्लेटफॉर्म पर सीधे भुगतान भी कर सकते हैं। यह भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया पॉलिसी की पहचान, भुगतान और रसीद प्राप्ति एक ही इंटरफेस WhatsApp बॉट के माध्यम से पूरी की जाती है, जिससे यह प्रक्रिया तेज, सरल और सुविधाजनक बन जाती है। गौर करने वाली बात है कि LIC के पास 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं और हर दिन करीब 3 लाख से अधिक ग्राहक इसकी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LIC की दो नई पॉलिसी, बीमा कवर के साथ लंबी अवधि की बचत, मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का लाभ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप ऐसी पॉलिसी ढूंढ रहे हैं जो आपको मजबूत बीमा सुरक्षा के साथ-साथ लंबी अवधि की बचत...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵