back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Kisan: सरकार ने कर दिया ऐलान, इस दिन आएगा किसानों के खाते में पैसे

PMKSNY 16th Installment : कई राज्यों में जारी आंदोलन के बीच किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त अन्नदाता के खाते में जमा किए जाने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कई राज्यों में जारी आंदोलन के बीच किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त अन्नदाता के खाते में जमा किए जाने वाली है। पीएम किसान वेबसाइट पर आधिकारिक घोषणा के मुताबिक केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त खाते में जमा करेगी। वेबसाइट के मुताबिक योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की जाएगी।

इस तरह सूची में चेक करें अपना नाम

स्टेप-1: प्रधानमंत्री किसान वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप-2: लाभार्थी सूची पर क्लिक कर दें।

स्टेप-3: राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव आदि विवरण दर्ज कर रिपोर्ट पर क्लिक करें।

स्टेप-4: इसके बाद लाभार्थी सूची दिखेगी। इसमें आप लाभार्थी हैं तो आपका डिटेल दिखेगा।

साल में मिलती तीन किस्त

योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। 15वीं किस्त 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वितरित की थी। उस किस्त के तहत 8 करोड़ से अधिक किसानों में 18 हजार करोड़ रुपए बांटे गए थे। बता दें पीएम किसान की राशि हर 4 महीने पर किसानों के खाते में जमा किया जाता है।

कौन हैं पात्र?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं, उनमें वैसे किसान शामिल हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है। राज्य-केंद्र सरकार के कर्मचारियों, संस्थागत भूमि धारकों, कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारियों और हर महीने 10,000 रुपए से ज्यादा पाने वाले पेंशनभोगियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पैसा न आने पर क्या करें?

रजिस्टर्ड अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे नहीं आते हैं तो टॉल फ्री नंबर –155261, 1800115526, 011-23381092 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। www. [email protected] पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बरपेटा...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵