back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी हुआ जरूरी, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसान जरा भी चूक न करें वरना 14वीं किस्त से वंचित हो जाएंगे।

मिर्जापुर, हि.स.। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसान जरा भी चूक न करें वरना 14वीं किस्त से वंचित हो जाएंगे। पात्रता की जांच के लिए अब आधार आधारित भुगतान किया जाने लगा है। ऐसे में समय रहते ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन व आधार सीडिंग समेत पूरी प्रक्रिया पूर्ण करा लें अन्यथा खाते में 14वीं किस्त 2000 रुपये नहीं आएंगे।

ई-केवाईसी के बाद ही आएंगे पैसे

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने ई-केवाईसी कराने के बाद ही किसानों के खाते में 14वीं किस्त भेजी जाएगी अन्यथा किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एनपीसीआई से आधार सीडिंग कराने के लिए 46,635 अवशेष हैं। पोर्टल पर ई-केवाईसी कराने के लिए 99,444 अवशेष हैं व भूलेख अंकन कराने के लिए 64,037 किसान अवशेष हैं।

घर बैठे ही कर सकेंगे ई-केवाईसी

किसान बिना सहज जनसेवा केंद्र पर गए घर बैठे ही स्मार्टफोन से ई-केवाइसी कर सकते हैं। उप निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

ऐसे करें फेशियल ई-केवाइसी

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने बताया कि किसान स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से पीएम किसान एप डाउनलोड करें। इसके बाद भाषा का चयन करते हुए लाग इन पर क्लिक करें, फिर बेनीफिशरी का चयन करें। पीएम किसान पंजीकरण अथवा आधार संख्या भरने के बाद ओटीपी पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा। लाग इन बटन पर क्लिक करके एमपीन बनाएं। एमपीन छह डिजीट का होना अनिवार्य है। उसके बाद कंस्टेंट फार्म भरकर स्कैन फेस पर क्लिक करके किसान अपना स्वयं फोटो खींचकर डालें। उसके बाद पुनः एमपीन डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करने पर ई-केवाइसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵