back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसीबी की कर्नाटक में 68 स्थानों पर छापेमारी

बेंगलुरू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ पूरे कर्नाटक में 60 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। विभिन्न विभागों में कार्यरत 15 सरकारी अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की जा रही है। एसीबी के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक खोजों और निष्कर्षों में, अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेजों का पता लगाया है। छापेमारी कार्यकारी इंजीनियरों, आरटीओ अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, परियोजना प्रबंधकों, संयुक्त निदेशक, प्रथम श्रेणी क्लर्क (एफडीसी) और एक डी समूह के कर्मचारी पर की जा रही है। इन अधिकारियों ने राजस्व विभाग, बीबीएमपी, कृषि विभाग और पीडब्ल्यूडी के लिए भी काम किया है। सरकारी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट पर भी छापेमारी की जा रही है। एसीबी के सूत्रों ने कहा कि, येलहंका सरकारी अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करने वाले राजशेखर ने तीन बीडीए साइटें, 2 राजस्व साइटें खरीदी हैं और बेंगलुरु के पास डोड्डाबल्लापुर तालुक में पांच एकड़ जमीन भी खरीदी है। एसीबी को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की जा रही है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अपनी आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति की कई शिकायतों के मद्देनजर, बेंगलुरू, कालाबुरागी, दावणगेरे, बेलागवी, मंगलुरु जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। तलाशी दल में 8 पुलिस अधीक्षक, 100 अधिकारी और 300 स्टाफ सदस्यों सहित 400 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵