back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार हर नागरिक को देगी Universal Insurance, इस State से हुई शुरुआत

Universal Insurance : नगालैंड सरकार आम लोगों के लिए यूनिवर्सल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान हालिया बजट पेश करते हुए किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। नगालैंड सरकार आम लोगों के लिए यूनिवर्सल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान हालिया बजट पेश करते हुए किया गया। यह यूनिवर्सल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम सरकार द्वारा फंडेड रहेगी।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

नगालैंड के मुख्यमंत्री निफिउ रियो (Neiphiu Rio) ने मंगलवार को नया बजट पेश करते हुए स्कीम की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार है। उन्होंने बजट के साथ कॉम्प्रेहेंसिव स्कीम का ऐलान करते हुए कहा कि फुली-फंडेड यूनिवर्सल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की असमय मौत होने पर वित्तीय परेशानी दूर करेगी।

पिछले साल शुरू हुई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम

स्कीम को चीफ मिनिस्टर यूनिवर्सल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम नाम दिया गया है। इसके फुली फंडेड का मतलब है कि स्कीम के तहत हर किसी का लाइफ इंश्योरेंस सरकार द्वारा कराया जाएगा। स्कीम के तहत लोगों के इंश्योरेंस का प्रीमियम नगालैंड सरकार भरेगी। इससे पहले नगालैंड की सरकार यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस की शुरुआत कर चुकी है। चीफ मिनिस्टर हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का ऐलान पिछले साल के बजट के साथ हुआ था।

हर परिवार को यह लाभ

स्कीम के तहत परिवार के मुखिया को सरकार द्वारा लाइफ इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा। परिवार के 3 अन्य लोगों को सरकार द्वारा एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवरेज का लाभ मिलेगा। स्कीम का फायदा सभी परिवारों को मिलेगा। राज्य सरकार का कहना है कि स्कीम लोगों को फाइनेंशियल सिक्योरिटी मुहैया कराने में सफल साबित होगी।

इस तरह से मिलेगी मदद

दरअसल, परिवार के मुखिया या कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत होने पर परिवार के सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो जाता है। यह स्कीम पीड़ित परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देगी। सरकार का कहना है कि स्कीम से ब्रेडविनर की अचानक मौत होने पर यह सुनिश्चित करेगी कि शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सामाजिक-आर्थिक विकास पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़े।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

EMI की जिम्मेदारी मौत के बाद किसकी? बैंक क्या कर सकता है, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के डिजिटल युग में लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन इसके प्रोसेस में कई नियम और जटिलताएँ होती हैं।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...