back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Credit Card का बिल आने से पहले ही खत्म हो जाती है सैलरी? ऐसे बदलें कार्ड का बिलिंग साइकल

How to Change Credit Card Bill Cycle: क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकल बदलकर उसके अपनी सैलरी डे के साथ सिंक कर सकते हैं, ताकि सैलरी आते ही आप क्रेडिट का बिल चुकाकर अपना क्रेडिट स्कोर मेंटेन कर सकें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नौकरीपेशा लोगों को अक्सर लोग सैलरी के गुलाम भी कहते हैं। हर महीने की पहली तारीख को उनकी दिवाली आती है और महीना बीतते-बीतते तंगहाली शुरू हो जाती है। तंगहाली से निपटने के लिए कुछ लोग क्रेडिट कार्ड की मदद लेते हैं, लेकिन जिनके क्रेडिट कार्ड का बिल ही मंथ एंड में आता है वो बेचारे क्या करें?

उनके लिए ऑप्शन है क्रेडिट कार्ड के बिल साइकल को बदलने का। बिल साइकल को बदलकर आप उसे अपने सैलरी डे के पास रख सकते हैं। ताकि सैलरी के आते ही आप क्रेडिट कार्ड का बिल चुका सकें और अपना क्रेडिट स्कोर मेंटेन कर सकें।

अपनी हालिया एडवाइजरी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रेडिट कार्ड कंपनियों और बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने ग्राहकों को ये सुविधा दें कि वो अपने क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकल कम से कम एक बार बदल सकें। RBI का कहना है कि ये ग्राहकों के लिए सुविधाजनक होगा।

कैसे बदलें क्रेडिट कार्ड का बिल साइकल

वैसे तो ज्यादातर बैंक्स और क्रेडिट कार्ड कंपनियों में बिलिंग साइकल बदलने को लेकर अलग-अलग नियम हैं। कुछ कंपनियां मोबाइल ऐप या ऑनलाइन साइकल बदलने की सुविधा देती हैं। अपने क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकिल बदलने का प्रॉसेस आप बैंक के कस्टमर केयर में फोन करके पूछ सकते हैं। यहां हम देश के तीन सबसे बड़े बैंक यानी SBI, HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड की बिलिंग साइकल बदलने का तरीका बता रहे हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकल बदलने के लिए आपको sbicard.com/email लिंक पर जाकर ईमेल भेजना होगा। वहीं, ICICI क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकल बदलने के लिए आपको iMobile ऐप पर अपने क्रेडिट कार्ड के सेक्शन पर जाना होगा। वहां पर मैनेज कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद व्यू एंड मैनेज बिल साइकल का ऑप्शन आएगा, वहां से आप बिल साइकल बदल सकते हैं।

इसी तरह HDFC बैंक में भी आप बिलिंग डेट ऑनलाइन बदल सकते हैं। आपको HDFC Bank My Cards पर लॉगइन करना होगा। वहां से व्यू कार्ड समरी पर जाना होगा। इसके बाद आपको Change Statement Generation Date पर क्लिक करना होगा। यहां से आप बिल जनरेशन की नई तारीख चुन सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लोन और क्रेडिट स्कोर पर बड़ा असर, सिर्फ एक EMI चूकने से बढ़ सकती है ब्याज दर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग रोजमर्रा के खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग या पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान के लिए EMI (इक्वेटेड मंथली...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...