back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rise and Fall Show: धनश्री वर्मा और अरबाज के क्लोज बॉन्ड में ट्विस्ट! निक्की तंबोली की हो सकती है एंट्री

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अपने निजी जीवन में एक-दूसरी को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से अरबाज का धनश्री वर्मा संग बॉन्ड काफी चर्चा में बना हुआ है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अश्नीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन शो में हंगामे और लड़ाई देखने को मिल रहे हैं। खासकर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल के बीच बढ़ते क्लोज बॉन्ड ने दर्शकों और फैंस का ध्यान खींचा है। ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे है। 

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल रियल लाइफ में लंबे समय से डेट कर रहे हैं। बावजूद इसके, शो ‘राइज एंड फॉल’ में अरबाज का धनश्री वर्मा के साथ बढ़ता बॉन्ड चर्चा का केंद्र बन गया है। फैंस इस रिश्ते और रोमांचक ड्रामे को लेकर काफी उत्सुक हैं।

इस बॉन्ड को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े ही हो रहे थे। धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल के बढ़ते क्लोज बॉन्ड के बीच अब नई खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज की गर्लफ्रेंड निकी तंबोली भी शो में एंट्री कर सकती हैं, जिससे शो में और भी रोमांच और ड्रामा देखने को मिलने की संभावना बढ़ गई है।

निक्की तंबोली की शो में हो सकती है एंट्री 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की तंबोली जल्द ही ‘राइज एंड फॉल’ शो में एंट्री करने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सब कुछ फाइनल हो चुका है और यह खबर कोई अफवाह नहीं, बल्कि पूरी तरह सच है।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों पहले जब अरबाज पटेल को शो में पेंटहाउस छोड़कर बेसमेंट के वर्कर्स के पास जाना पड़ा, तब धनश्री वर्मा काफी भावुक हो गई थीं और रो पड़ी थीं। जाने से पहले अरबाज ने उन्हें अपना ध्यान रखने और गेम अच्छे से खेलने की सलाह दी थी।

अरबाज ने धनश्री को दी खास सलाह 

बता दें कि, शो के दौरान अरबाज ने धनश्री से कहा था कि, वह दूसरे मेल कंटेस्टेंट्स को हग न करें, और अगर करें तो साइड हग करें। वहीं धनश्री ने कहा कि उन्हें सभी से मिलना अच्छा लगता है इसलिए वह हग करती हैं और आगे भी करेंगी। इस बातचीत के बाद दोनों के बीच बढ़ते बॉन्ड को लेकर और सवाल खड़े हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵