back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर खुद का बिजनेस शुरू करना है तो सरकार दे रही है सिर्फ 5% ब्‍याज पर लोन, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

पीएम विश्‍वकर्मा योजना एक ऐसी स्‍कीम है, जिसके जरिए आपको 3 लाख रुपए तक का लोन सस्‍ती ब्‍याज दर पर मिल सकता है। ये स्‍कीम कारीगरों और शिल्‍पकारों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते है तो सरकार की योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस शुरु करने के लिए अपने पास एक मोटी रकम होनी चाहिए। ऐसे में फंड की व्‍यवस्‍था की चिंता छोड़ दीजिए सरकार आपको इसके लिए एक बड़ा फंड दे रही है। जिससे आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। 

पीएम विश्‍वकर्मा योजना एक ऐसी स्‍कीम है, जिसके जरिए आपको 3 लाख रुपए तक का लोन सस्‍ती ब्‍याज दर पर मिल सकता है। ये स्‍कीम कारीगरों और शिल्‍पकारों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए है। इस लोन के लिए उन्‍हें कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। लोन पर लगने वाली ब्‍याज दर भी बेहद कम है। सिर्फ 5% इंटरेस्‍ट रेट्स पर आपको ये लोन मिल सकता है. यहां जानिए इस स्‍कीम से जुड़ी खास बातें।

दो स्‍टेज में मिलता है लोन

सरकार की ये योजना विश्‍वकर्मा स्‍कीम आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इस योजना के तहत 3 लाख तक का लोन सरकार दो किस्‍तों में देती है। पहले चरण में 1 लाख रुपए का लोन दिया जाता है और दूसरे चरण में 2 लाख कर लोन दिया जाता है। पहले चरण के लोन को 18 महीने और दूसरे चरण के लोन को 30 महीने में चुकाया जा सकता है।

15,000 रुपए की आर्थिक मदद

योजना से जुड़ने के बाद सबसे पहले लाभार्थी को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बीच लाभार्थी को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपए स्‍टाइपेंड के तौर पर दिए जाते हैं। साथ ही इंसेंटिव का भी प्रावधान है।

योजना के तहत 15 हजार रुपए की मदद

योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाती है जिससे लाभार्थी टूलकिट खरीद सकें। बता दें कि, ये योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) चला रहा है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ 

इय योजना के तहत 18 ट्रेड्स के कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं जो अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं। इनमें बढ़ई, नौका बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और औजार बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, पत्थर की कारीगरी करने वाले, चर्मकार, राज मिस्त्री, दरी, झाड़ू एवं टोकरी बनाने वाले, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले आदि शामिल हैं। 

कैसे जुड़ सकते हैं स्‍कीम से

इस योजना से जुड़ने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन में जाकर एप्लीकेंट लॉगिन पर क्लिक करके आप अपनी आईडी बनानी होगी।फिर आप आवेदन कर आप इस योजना का लाभ मिल सकता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...