back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Foreign Exchange: देश की विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 6.1 अरब डॉलर से घटकर 593.48 अरब डॉलर हुआ

देश की विदेशी मुद्रा व्यापार में गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट की माने तो भारत की विदेशी मुद्रा भंडार 6.1 अरब डॉलर से घट के 593.8 अरब डॉलर हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आर्थिक मोर्चे पर चौंकाने वाली खबर है। लगातार दो सप्ताह तक बढ़ने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई। 19 मई को देश का सोना और विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.477 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 19 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर रह गया। नतीजतन, पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में योगदान करने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति भी 4.654 अरब डॉलर घटकर 524.945 अरब डॉलर रह गई।

विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब के पार पहुंचा

आंकड़ों के मुताबिक 19 मई को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.227 अरब डॉलर घटकर 45.127 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 13.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर रह गया। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ED की Myntra पर बड़ी कार्रवाई, 1654 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा उल्लंघन का मामला दर्ज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने मिन्त्रा डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड (Myntra), उससे जुड़ी कंपनियों और उनके...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...