back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OpenAI के रहस्‍य खोलने वाले भारतीय इंजीनियर की अमेरिका में रहस्‍यमयी मौत, फ्लैट में मिला शव

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में OpenAI के रहस्‍य खोलने वाले भारतीय इंजीनियर सुचिर बालाजी की रहस्‍यमयी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में OpenAI के रहस्‍य खोलने वाले भारतीय इंजीनियर सुचिर बालाजी की रहस्‍यमयी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। सुचिर की मौत पर एलन मस्क समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। 

OpenAI पर कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि 26 साल के भारतीय अमेरिकी ने अक्टूबर में दिए एक इंटरव्‍यू में ओपनएआई से कॉपीराइट कानून तोड़ने के बारे में चिंता जताई थी। उन्‍होंने लगभग चार साल तक OpenAI में काम किया था । इस साल की शुरुआत में सुचिर कंपनी से अलग हो गए थे और उन्होंने OpenAI पर कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर कई आरोप भी लगाए थे। 

सुचिर ने किया था ये पोस्‍ट 

सुचिर ने मौत से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर लिखा था कि ‘शुरुआत में मुझे कॉपीराइट, फेयर यूज के बारे में ज्यादा कुछ पता नही था, लेकिन GenAI कंपनियों के खिलाफ चल रहे केस के बाद मुझे इसे लेकर दिलचस्पी बढ़ी थी। इस मामले को समझने के बाद मैंने पाया कि कई जनरेटिव AI कंपनियों के लिए फेयर यूज अंसभव जैसी स्थिति है। 

जानिए कौन थे सुचिर बालाजी ?

लिंक्डइन से मिली जानकारी के अनुसार सुचिर बालाजी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने ओपनएआई और स्केल एआई में इंटर्नशिप भी की थी। ओपनएआई में काम करते हुए उन्‍होंने शुरुआती दिनों में वेबजीपीटी पर काम किया। इसके बाद उन्होंने GPT-4 के लिए प्रीट्रेनिंग टीम, O-1 के साथ रीजनिंग टीम और ChatGPT के लिए पोस्ट-ट्रेनिंग पर काम किया। 

दोस्तों ने दी थी मौत की जानकारी

सुचिर बालाजी की मौत की घटना 26 नवंबर की है, जो 14 दिसंबर को सामने आई है। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार सुचिर अपने दोस्तों के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे, जब उनके दोस्‍त फ्लैट पर मिलने पहुंचे थे। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी जहां सुचिर का शव मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...