back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Investment Schemes: 10 लाख दो 20 लाख मिलेगा! सरकार की ये स्कीम दे रही है शानदार रिटर्न

Best investment schemes:अगर आप भी इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो सरकार की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार आम लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए कई तरह की स्कीम्स चला रही है। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं किसान विकास पत्र यानी केवीपी की। KVP एक सरकारी योजना है, जिसे पोस्ट ऑफिस के द्वारा संचालित किया जाता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार के अधीन आता है, यानी इस स्कीम में किए जाने वाला निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है।

किसान विकास पत्र स्कीम पर मिलेगी 7.5 प्रतिशत का ब्याज

किसान विकास पत्र पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आपका निवेश सालाना आधार पर कंपाउंड होता रहता है। किसान विकास पत्र स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। जबकि इसमें मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। आप 100 रुपये के मल्टीपल में जितना मर्जी उतना पैसा जमा कर सकते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम 115 महीने (9 साल और 7 महीने) में मैच्यॉर हो जाती है। इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि मैच्यॉरिटी पर आपका निवेश सीधे-सीधे दोगुना हो जाता है।

10 लाख रुपये जमा करने पर मिलेंगे 20 लाख रुपये

मान लीजिए अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर सीधे-सीधे 20 लाख रुपये मिलेंगे। इन 20 लाख रुपये में 10 लाख रुपये आपका मूलधन होगा और ब्याज के 10 लाख रुपये शामिल हैं। बता दें कि इस स्कीम में किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं है और आपके पैसे पूरी तरह से सेफ रहेंगे। इस स्कीम में आप सिंगल अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा केवल 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपने बच्चे के नाम से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵