back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए साल में निवेशकों को मिल रहा है शानदार मौका, 7 नए IPO की एंट्री के साथ कई कंपनियां होने जा रही हैं लिस्‍ट

अगला हफ्ता निवेश करने के लिए सबसे अहम होगा। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ 6 जनवरी को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹133 से ₹140 प्रति शेयर निश्चित किया गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। नए साल में आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को अच्‍छा मौका मिलने जा रहा है। अगला सप्‍ताह निवेश करने के लिए सबसे बेहतर होगा। क्‍योंकि 6 जनवरी से सात नए आईपीओ की एंट्री होने जा रही है, वहीं कई कंपनियों की लिस्टिंग भी इसी सप्‍ताह हो रही है। 

Standard Glass Lining IPO

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ 6 जनवरी को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹133 से ₹140 प्रति शेयर निश्चित किया गया है। इसके आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 107 है। वहीं कंपनी के प्रमोटर नागेश्वर राव कंडुला, वेंकट मोहन राव कतरागड्डा, कुदरवल्ली पुन्ना राव, कंडुला कृष्णा वेनी, कंडुला रामकृष्ण मेसर्स एस2 इंजीनियरिंग सर्विसेज हैं। इसके शेयरों की लिस्टिंग 13 जनवरी को होनी है। 

Capital Infra Trust InvIT IPO

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट का आईपीओ 7 जनवरी को खुलने जा रहा है। यह 9 जनवरी को बंद हो जाएगा। इसके लिए अलॉटमेंट 10 जनवरी को होने की उम्मीद है। वहीं ट्रेडिंग 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। 

Indobel Insulation IPO

इंडोबेल इंसुलेशन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹46 प्रति शेयर निर्धारित है। इसके आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 है। रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश राशि ₹1,38,000 है। 10.14 करोड़ रुपये का यह इश्यू 6 जनवरी को खुलकर 8 जनवरी को बंद होगा। BSE SME पर इसके शेयर 13 जनवरी को लिस्ट होंगे। 

BR Goyal Company IPO

बीआर गोयल कंपनी का आईपीओ 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। यह आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा जिसकी संभावित लिस्टिंग 14 जनवरी निश्चित की गई है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 128-135 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज 1000 शेयर निश्चित है। 

Avax Apparels and Ornaments IPO

अवाक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स का आईपीओ 7 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा । इसका फिक्स्ड प्राइस इश्यू 1.92 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.74 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आईपीओ 9 जनवरी को बंद होगा। 

Delta Autocorp IPO

डेल्टा ऑटोकॉर्प आईपीओ 54.60 करोड़ का इश्यू है। यह इश्यू 7 जनवरी को खुलेगा। जो कि 9 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर NSE SME पर 14 जनवरी को लिस्ट होंगे। वहीं इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹123 से ₹130 प्रति शेयर निर्धारित है। 

Quadrant Future Tech IPO

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ 290.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। जो कि 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद हो जाएगा। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹275 से ₹290 प्रति शेयर निर्धारित है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस नए साल के पहले सप्ताह में Indo Farm Equipment के शेयर 7 जनवरी को लिस्ट होने जा रहे हैं। इसी दिन Technichem Organics कंपनी की लिस्टिंग भी होगी। Leo Dry Fruits and Spices के शेयर 8 जनवरी, Davin Sons और Parmeshwar Metal के शेयर 9 जनवरी और Fabtech Technologies के शेयर 10 जनवरी को लिस्‍ट होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...