back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया

नयी दि्ली, 10 अप्रैल (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया है। प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया था। शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा, "सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।" प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून, 1921 को हुआ था। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर समय विंडसर कैसल में ही रहे। दोनों ने गत जनवरी में एक साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵