back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market निवेशकों के चेहरे के रंग उड़े, होली से पहले बाजार की सुस्त चाल

Share Market Opening: होली से पहले आज शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन है। इस दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। होली सोमवार को मनाया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। होली से पहले आज शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन है। इस दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। होली सोमवार को मनाई जाएगी। इससे पहले शनिवार और रविवार को बाजार बंद ही रहता है। लगातार तीन दिन बाजार बंद रहने से पहले बाजार पर रंगों की खुमारी छाई है। आईटी शेयरों की जोरदार गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा है। बाकी सेक्टरों की तेजी के सहारे बाजार पॉजिटिव ट्रेंड दिखाने की कोशिश कर रहा है।

बाजार की ओपनिंग आज कैसी रही?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 409.53 अंकों की गिरावट के साथ 72231 लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 79.75 अंकों की गिरावट के साथ 21932 लेवल पर खुल सका है।

निफ्टी के शेयरों की चाल

एनएसई निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में उछाल दिख रहा है। 20 स्टॉक्स में गिरावट दिख रही है। निफ्टी बैंक 32 अंक बढ़कर 46717 लेवल पर आ गया है। इसके 12 में से 10 शेयरों में तेजी दिख रही है। 2 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनएसई निफ्टी के 2116 शेयरों में कारोबार जारी है। इसमें से 1356 शेयरों में तेजी है। 681 शेयरों में गिरावट है। 79 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 62 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 31 शेयरों में कमजोरी बनी है। 21 शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर हैं। 17 शेयर एक साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर उछाल है। 18 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स का टॉप गेनर सन फार्मा है। यह 1.51 फीसदी ऊपर है। टाइटन, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल है। बीएसई के 2741 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1742 शेयरों में तेजी है। 889 शेयरों में गिरावट है। 110 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 98 शेयरों में अपर सर्किट है। 45 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

प्री-ओपनिंग में कैसी थी बाजार की चाल?

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 463 अंक टूटकर 72178 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 93.55 अंकों की गिरावट के साथ 21918 लेवल पर कारोबार कर रहा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵