back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sharadiya Navratri 2025 : मां दुर्गा के आगमन का शुभ घड़ी: 22 सितंबर को घटस्थापना के दो खास मुहूर्त, जानिए

इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन दिनों मां के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए इस साल, मां दुर्गा का आगमन कब हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हर साल आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नौ दिनों तक व्रत, उपवास, घटस्थापना, दुर्गा अर्चना और कन्या पूजन जैसे अनुष्ठानों के साथ यह पर्व आस्था, शक्ति और भक्ति का महापर्व बन जाता है।

नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति और आस्था का महान उत्सव है। मान्यता है कि मां दुर्गा की साधना से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है। इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है और खास बात यह है कि माता रानी हाथी पर सवार होकर पधार रही हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का शुभ संकेत माना जाता है।

इस बार शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर, सोमवार से हो रहा है। मान्यता है कि जब प्रतिपदा रविवार या सोमवार को पड़ती है, तो मां दुर्गा गज (हाथी) पर सवार होकर आती हैं। हाथी पर आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पूरे वर्ष सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का संदेश देता है।

कलश स्थापना मुहूर्त-

आचार्य के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 22 सितंबर को रात 1:23 बजे होगी और यह 23 सितंबर रात 2:55 बजे तक रहेगी। ऐसे में नवरात्र का आरंभ 22 सितंबर से होगा और इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। शुभ मुहूर्त प्रातः 6:09 से 8:06 बजे तक है। यदि सुबह संभव न हो, तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:38 बजे तक घटस्थापना की जा सकती है।

इस साल 10 दिनों के नवरात्र

इस साल शारदीय नवरात्र 9 नहीं, बल्कि 10 दिन तक मनाए जाएंगे, क्योंकि तिथि में वृद्धि हुई है, जिसे अति शुभ और फलदायक माना जाता है। नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ होंगे। इस दौरान अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन होता है, जबकि दशमी के दिन रावण दहन का पावन अनुष्ठान संपन्न होता है

10 दिनों के नवरात्र क्यों?

इस वर्ष श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय और नवरात्र में एक तिथि की वृद्धि होने के कारण शारदीय नवरात्र 9 दिन के बजाय 10 दिन तक मनाए जाएंगे। विशेष रूप से इस बार चतुर्थी तिथि में वृद्धि हो रही है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। इससे नवरात्र का प्रभाव पूरे वर्ष सकारात्मक और लाभकारी रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...