back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनकम टैक्स और TDS समझना है जरूरी, इससे जुड़ी ये बातें हर टैक्सपेयर को जरूर जाननी चाहिए, वरना…

इनकम टैक्स आपकी सालभर की कुल कमाई पर लगाया जाता है, जबकि TDS आपकी इनकम से पहले ही काटकर सरकार को जमा किया गया टैक्स होता है। दोनों एक ही चीज नहीं, बल्कि TDS इनकम टैक्स का हिस्सा होता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । जब भी टैक्स की बात आती है, सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इन दो शब्दों को लेकर होता है पहला इनकम टैक्स और टीडीएस कई लोग सोचते हैं कि ये दोनों एक ही चीज़ हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। अगर आप भी इस गलतफहमी में हैं तो हो जाइए सावधान, क्योंकि यह छोटी सी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।

 इनकम टैक्स क्या है?

यह एक सीधा टैक्स है जो आपकी सालाना कुल कमाई पर सरकार को देना होता है। चाहे वो सैलरी हो, किराए से इनकम हो, या फिर किसी FD से ब्याज सब पर टैक्स बनता है। हर व्यक्ति जिसकी इनकम तय सीमा से ज्यादा है, उसे ITR फाइल करके यह टैक्स देना होता है।

TDS क्या है?

TDS यानी “Tax Deducted at Source”, मतलब आपकी इनकम मिलने से पहले ही थोड़ा-थोड़ा टैक्स काट लिया जाता है।

जैसे आपकी कंपनी हर महीने सैलरी से TDS काटकर सीधे सरकार को भेज देती है। यह टैक्स का अडवांस पेमेंट है, जो बाद में आपकी टैक्स देनदारी में एडजस्ट हो जाता है।

 जानिए क्यों जरूरी है ये फर्क जानना?

कई बार कंपनियां TDS ज्यादा काट लेती हैं, और आपको पता भी नहीं चलता। अगर आपने सही से ITR फाइल किया, तो सरकार आपको रिफंड देती है। और अगर आपने ध्यान नहीं दिया, तो आप ज्यादा टैक्स देकर नुकसान भी कर सकते हैं।

बता दें, टैक्स एक्सपर्ट के सीए विवेक शर्मा के अनुसार, TDS एक तरीका है टैक्स वसूलने का, जबकि इनकम टैक्स आपकी असली देनदारी है। दोनों को समझना हर टैक्सपेयर के लिए जरूरी है, वरना रिफंड भी छूट सकता है और पेनल्टी भी लग सकती है।

इनकम टैक्स: आप खुद देते हैं

जब आप पूरे साल में जो भी कमाई करते हैं, उस पर सरकार को एक हिस्सा टैक्स के रूप में देना होता है। इसे इनकम टैक्स कहते हैं। ये टैक्स आप खुद सरकार को देते हैं। अगर आपने साल भर में 10 लाख रुपएं कमाए, तो उसका कुछ हिस्सा सरकार को टैक्स के रूप में देना होगा ये आपकी ज़िम्मेदारी है।

TDS पहले ही काट लिया जाता है

अब मान लीजिए कोई कंपनी आपको सैलरी देती है या आप फ्रीलांसर हैं और किसी क्लाइंट से पेमेंट मिलती है, तो वो कंपनी या क्लाइंट आपके पैसे से थोड़ा हिस्सा पहले ही काटकर सरकार को दे देता है। इसे कहते हैं TDS (Tax Deducted at Source)।

जैसे: आपको 50,000 रुपएं की सैलरी मिलनी थी, लेकिन आपको 45,000 रुपये ही मिले। बाकी 5,000 रुपएं पहले ही टैक्स के रूप में सरकार को दे दिए गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵