back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shreeji Shipping Global IPO की शुरुआत 4 नवंबर से, जानें कब तक मिलेगा निवेश करने का मौका?

Shreeji Shipping Global IPO का प्राइस बैंड 120-125 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 1000 शेयरों का है और यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों का है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । प्राइमरी मार्केट में फिर से तेजी देखने को मिलेगी। LG और टाटा कैपिटल के बाद एक और कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली है। निवेशकों में उत्साह बढ़ गया है और बाजार में हलचल तेज होने की संभावना है।

आईपीओ के लिए निवेशक मंगलवार, 4 नवंबर से शुक्रवार, 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर का प्राइस बैंड 120 से 125 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है।

कितना है कंपनी का लॉट साइज? 

आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है, लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 2.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 3 नवंबर को खुलेगा, जिसमें कंपनी 14.53 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है।

Shreeji Global FMCG का 85 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट आईपीओ जारी है, जिसमें 68 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर शामिल हैं। शेयर अलॉटमेंट 10 नवंबर 2025 तक होगा और NSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 12 नवंबर 2025 को होगी।

किन कामों में लगा सकते पैसे 

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, प्रॉसेसिंग क्षमता सुधारने, सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस लागू करने और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खरीद और इन्वेंट्री प्रबंधन मजबूत करने में करेगी।

जैसा पहले बताया गया, रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगानी होगी। वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 3 लॉट (3,000 शेयर) का होगा, जिसकी कुल कीमत 3,75,000 रुपये है।

Interactive Financial Services Limited इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG Intime India Private Limited रजिस्ट्रार के तौर पर काम कर रही है। Svcm Securities Private Limited और B.N. Rathi Securities Limited इस आईपीओ के मार्केट मेकर हैं।

कंपनी का कितना है GMP?

बाजार सूत्रों के अनुसार, अनलिस्टेड मार्केट में Shreeji Shipping Global का GMP फिलहाल जीरो है, यानी शेयर अपने इश्यू प्राइस 125 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है। ग्रे मार्केट में न तो कोई प्रीमियम है और न ही डिस्काउंट, लेकिन आने वाले दिनों में GMP में बदलाव की संभावना है।

क्या करती है कंपनी?

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल, 1995 में स्थापित एक इंटीग्रेटेड शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स में आटा, दालें, अनाज, बीज और मसाले शामिल हैं, जो ‘शेठजी’ ब्रांड के तहत बेचे जाते हैं। प्रमुख उत्पादों में चना, जीरा, धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर शामिल हैं।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल कृषि उत्पादों का आयात भी करती है, जिसमें मेडागास्कर से लौंग और धनिया के बीज, श्रीलंका से सूखा नारियल, वियतनाम से स्टार ऐनीज और कैसिया, तथा सिंगापुर से पिसा हुआ गेहूं (Non-GMO, Crop 2023) शामिल हैं। कंपनी इन उत्पादों की प्रॉसेसिंग अपनी राजकोट और मोरबी की यूनिट में करती है। उत्पाद 20 ग्राम से 40 किलोग्राम तक के पैकेज साइज में बड़ी कंपनियों और छोटे कारोबारियों को सप्लाई किए जाते हैं।

Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। हम किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं देते है।)

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...