नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अगर आप भी IPO में निवेश का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी LG Electronics अब अपने IPO लॉन्च की तैयारी में है। निवेशकों के लिए यह अवसर नए बाजार में प्रवेश का रोमांचक मौका पेश करता है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी LG Electronics अपने IPO के जरिए 15,000 करोड़ रुपये के 10.2 करोड़ शेयर यानी 15% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है और भारतीय निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पेश करेगा।
कब तक लॉन्च होगा आईपीओ?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, LG Electronics IPO अक्टूबर 2025 में आ सकता है। कंपनी ने पहले IPO को कुछ समय के लिए स्थगित किया था, ताकि मार्केट की स्थिति में सुधार हो सके। अब यह निवेशकों के लिए बड़े अवसर के रूप में तैयार है।
SEBI से भी मिल चुकी मंजूरी
LG Electronics अब अक्टूबर 2025 को IPO लॉन्च के लिए सबसे उपयुक्त समय मान रही है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में DRHP दाखिल किया था, जिसे SEBI से मंजूरी मिल चुकी है। अब यह अपने बड़े IPO के जरिए भारतीय निवेशकों के लिए अवसर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
पहले इस महीने लॉन्च करने का था प्लान
बता दें कि, कंपनी ने इससे पहले अप्रैल-मई के महीने में आईपीओ लॉन्च करने की तैयार किया जा रही थी, लेकिन टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव, बाजार में उथल-पुथल और कम वैल्यूएशन के चलते इसे टालने का फैसला लिया।
अक्टूबर में ही लॉन्च क्यों करना चाहती कंपनी \
अक्टूबर में IPO लॉन्च कर LG Electronics देश के प्राइमरी मार्केट में मजबूत तेजी का फायदा उठाना चाहती है। 2025 में अब तक लगभग 30 कंपनियों ने IPO के जरिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं, जिसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का 12,500 करोड़ का IPO सबसे बड़ा है।
आगामी समय में निवेशकों के लिए नए अवसर पेश
आने वाले समय में लगभग 70,000 करोड़ रुपये के कई IPO पाइपलाइन में हैं। इनमें टाटा कैपिटल (17,200 करोड़) के साथ-साथ GRO, Meesho, PhonePe, Boat, WeWork India, Lenskart, Shadowfax और PhysicsWallah जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो निवेशकों के लिए नए अवसर पेश करेंगे।
Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)




