back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Price Hike: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinders) की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 7 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ी हुई कीमत के बाद अब कमर्शियल LPG सिलिंडर जिनका रिटेल प्राइस 1773 रुपये था वो अब बढ़कर 1780 रुपये हो गया है। फिलहाल, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आमतौर पर पहली तारीख को होती है बढ़ोतरी

आपको बता दें आमतौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों (LPG Price) में संशोधन करती हैं। लेकिन 1 जुलाई 2023 को इनमें कोई बदलाव नहीं किया गय था। अब तीन दिन बाद आज मंगलवार को कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले कंपनियों ने लगातार तीन बार दाम में कटौती की थी और अब कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई है।

कब-कब बदली कीमत

1 जून 2023 को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 83 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1773 रुपये हो गई थी। मई में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 kg वाला सिलिंडर 1856.50 रुपये का हो गया था। अप्रैल में भी एलपीजी की कीमत में 92 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं, मार्च में कमर्शियल एलपीजी के दाम में करीब 350 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब 19 kg वाले कमर्शियल एलपीजी के दाम में 7 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में इसका रिटेल प्राइस 1780 रुपये हो गया है।

घरेलू एलपीजी में कोई बदलाव नहीं

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बीते सालभर से सामान्य बनी हुई है। आखिरी बार इसकी कीमत में बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। तब इसे 50 रुपये सस्ता किया गया था। दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 1103 रुपये है। वहीं, कोलकाता में यह 1129, चेन्नई में 1118.50 और मुबंई 1112.50 रुपये प्रति सिलिंडर मिल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵