back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mutual Fund Rules: म्यूचुअल फंड में पैसे डालते हैं तो तुरंत पढ़ लें ये बदले नियम, नहीं तो हो जाएगी बड़ी समस्या

Mutual Fund Rules Change: म्यूचुअल फंड के ज्वाइंट अकाउंट होल्डरों के लिए किसी को नॉमिनेट करने की जरूरतों में छूट फायदेमंद साबित होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूंजी बाजार नियामक (SEBI) ने म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता लाने एवं जालसाजी को कम करने के लिए नियमों में बदलाव किया है। सेबी ने ज्वाइंट अकाउंट होल्डरों के लिए किसी व्यक्ति को नॉमिनेट करना ऑप्शनल बना दिया है। साथ ही सेबी ने ‘फंड हाउस’ को जिंस और विदेशी निवेश की निगरानी को एक ‘फंड मैनेजर’ रखने की मंजूरी दी है। इससे उसके मैनेजमेंट की लागत कम हो जाएगी।

वर्क ग्रुप की सलाह पर उठाया कदम

सेबी ने यह कदम उसके द्वारा गठित एक वर्क ग्रुप द्वारा म्यूचुअल फंड विनियमों की समीक्षा करने और कारोबार को आसान बनाने के लिए उपायों की सिफारिश करने के बाद उठाए हैं। वर्क ग्रुप की सिफारिश के आधार पर एक सार्वजनिक परामर्श हुआ, जिसमें संयुक्त म्यूचुअल फंड खातों में किसी को नामित करने के लिए ऑप्शनल बनाने और ‘फंड हाउस’ को जिंस एवं विदेशी निवेशों की देखरेख के लिए एक फंड मैनेजर रखने की मंजूरी देने का विकल्प सुझाया।

नॉमिनेशन प्रक्रिया होगी आसान

सेबी ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि ज्वाइंट म्यूचुअल फंड फोलियो में किसी को नॉमिनी बनाना वैकल्पिक होगा। विशेषज्ञ बताते ​हैं कि ज्वाइंट अकाउंट होल्डरों के लिए किसी को नॉमिनेट करने की जरूरतों में छूट फायदेमंद साबित होगी। इससे जीवित सदस्य नामित माना जाएगा, जिससे नामांकन प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

30 जून तक किसी को करना है नॉमिनेट

सेबी ने मौजूदा सभी व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड धारकों के लिए किसी व्यक्ति को नॉमिनेट करने की अंतिम तारीख 30 जून निर्धारित की है। वे इसका पालन नहीं करते हैं तो उनके खाते निकासी के लिए ‘फ्रीज’ किए जाएंगे।

ऑप्शनल होगी फंड मैनेजर की नियुक्ति

सेबी ने कहा कि जिंस आधारित फंड जैसे- गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड), सिल्वर ईटीएफ, जिंस बाजार में भाग लेने वाले अन्य फंड के लिए समर्पित फंड मैनेजर की नियुक्ति ऑप्शनल होगी। इसके साथ ही विदेशी निवेश के लिए समर्पित फंड मैनेजर की नियुक्ति ऑप्शनल रहेगी। घरेलू और विदेशी/जिंस फंड के लिए एक फंड मैनेजर की नियुक्ति का उद्देश्य उसके प्रबंधन की लागत को कम करना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

5 सीक्रेट जानकारी आपके प्रॉफिट को कर सकती हैं कई गुना, अभी जानिए Mutual Funds में निवेश करने का सही तरीका

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क - देश के लोग जितना डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट में यकीन रखते हैं उतना ही अब धीरे-धीरे इनडायरेक्ट इन्वेस्टमेंट का प्रचलन बढ़ता...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵